चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: चंदौली। धान के कटोरे में अब तक 75 फीसद ही धान की रोपाई हो पायी है। समय से नहरों में पर्याप्त पानी और कम बारिश होने की स्थित में अभी भी करीब 25 फीसद धान की रोपाई पिछड़ी हुई है। हालांकि विभाग की ओर से जिले में शत-प्रतिशत धान रोपाई के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में शत-प्रतिशत धान की रोपाई हो जाएगी। इसके लिए टेल तक के किसानों को पानी मुहैया कराया जा रहा है।

धान के कटोरे का महत्व देश के 112 आकांक्षात्मक जिलों में शामिल चंदौली जिला धान के कटोरे के रूप में विख्यात है। इस धान के कटोरे में गंगा नदी, कर्मनाशा नदी, चंद्रप्रभा बांध, मूसाखाड़ बांध सहित नहरों और माइनरों का जाल बिछा हुआ है। वहीं दो लाख 57 हजार से अधिक किसान हैं। इस वर्ष धान के कटोरे में करीब एक लाख पांच हजार हेक्टेय...