Chandauli News: पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: चंदौली। सदर विकास खंड स्थित जलकल परिसर की पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नगर के सैकड़ों घरों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। इस टंकी से मास्टर कॉलोनी, बबुरी रोड, मठ गली, पुरानी बाजार सहित कई वार्डों में सप्लाई होती है। टंकी खराब होने से कहीं पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा तो कहीं बहुत कम दबाव से आ रहा है। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए हैं। महिलाओं को खाना बनाने, बर्तन और कपड़े धोने के लिए पानी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: राइजिंग लेन टूटी, दो हजार परिवार बूंद-बूंद को तरसे जलकल विभाग ने टंकी की मरम्मत के लिए हरदोई से मजदूर बुलाए हैं। मजदूर टंकी के अंदर उतरकर सफाई और मरम्मत में जुटे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.