चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश किसान सभा मंडल कमेटी शहाबगंज की बैठक शुक्रवार को सहकारी समिति पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री लालचंद सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि सरकारी समितियों से किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। खेती के लिए खाद आवश्यक है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। लेकिन पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने पर उत्पादन कैसे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार दो-तीन दिनों से हुई बारिश के कारण जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई गांवों में धान की फसल पानी में डूबी हुई है। जिगना, हड़ौरा, ओलीपुर, बरांव, खिलची, राजडिहा, केरायगांव, जेगुरी और इमलिया सहित कई गांवों में खेतों में पानी भरा है। यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई...