चंदौली, जुलाई 7 -- Chandauli News: दुलहीपुर। क्षेत्र के शिवाला चौक अंतर्गत कुंडा खुर्द की साहनी बस्ती में सोमवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल सियार बस्ती में घुस आया। सियार ने हमला कर चार लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घायलों में अमरजीत, अरुण साहनी, राजा बाबू साहनी और अनीता यादव शामिल हैं। अचानक हुए हमले से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से पागल सियार को मार गिराया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सभी घायलों को तत्काल दुलहीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है।

हिंदी ह...