Chandauli News: पागल कुत्तों का आतंक, 24 लोग घायल
चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर इलाके में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ढोढ़ियां, नौरंगाबाद, इनायतपुर और गौसपुर गांवों में पागल कुत्तों के हमले में 24 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार एक पागल कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक दौड़कर हमला कर काट रहा है। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों में भी दहशत बनी हुई है। हमले में घायल लोगों ने धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया और उपचार कराया। यह भी पढ़ें- कुत्ता काटे तो तुरंत लगवाएं रैबीज वैक्सीन: डा. देशराज ढोढ़ियां निवासी गुफरान खान, मुन्ना अंसारी, महेंद्र यादव और जलील अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.