Chandauli News: पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, 10 से अधिक लोग घायल
चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: बबुरी,हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी कस्बा के सिरकुटिया मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक पागल कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते ने एक के बाद एक 10 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वही एक बच्ची को बचाने में सुरेश शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान परिजन कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। बबुरी कस्बा के सिरकुटिया मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर अचानक एक पाग कुत्ता पहुंच गया। इस दौरान जितने लोग सामने दिखे सभी को दौड़ाकर काटने लगा। इस क्रम में पागल कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच सुरेश शर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते को भगाने लगे। इससे नाराज होकर कुत्ता बच्ची को छोड़कर सुरेश पर झपट पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.