Chandauli News: पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढे नहीं पाटे जाने से लोगों को परेशानी
चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। पाइपलाइन डालने के बाद खोडे गए गड्ढों को मानक के अनुरूप नहीं पाटा जा रहा है। कई स्थानों पर केवल ऊपर-ऊपर हल्की मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।
गड्ढों की समस्या बारिश होने पर यही मिट्टी गीली होकर कीचड़ में तब्दील हो रही है और पूरी सड़क पर फैल जा रही है। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे गहरी खुदाई की जा रही है, लेकिन पाइप डालने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.