Chandauli News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर जलभराव
चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: पड़ाव। पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर जाने वाले मार्ग पर सब्जी मंडी मुख्य बाजार में जल निगम की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। महीनों से बनी इस समस्या के कारण बाजार में जलभराव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सुबह-शाम पानी की आपूर्ति शुरू होते ही सड़क पर पानी फैलने लगता है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए जल निगम विभाग के अधिकारियों और वार्ड पार्षद को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.