Chandauli News: पलक ने लंबी, सोनी ने ऊंची कूद में जीते स्वर्ण
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: कमालपुर। कमालपुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में अध्ययनरत दो छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया है। विद्यालय में कक्षा 11 की छात्र पलक यादव ने अंडर-17 में लंबी कूद में और सोनी यादव ने उंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। बेटियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मुकाम हासिल किया है। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों में अपने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेटियों के कुशल खेल से किसान परिवार आज काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बसगांवा गांव निवासिनी पलक यादव किसान सुनील यादव की बेटी है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पोलवॉल्ट में अंशिका को रजत, स्नेहा ने जीता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.