चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को महिला कल्याण संगठन की ओर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीआरएम उदय सिंह मीना, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह, एडीआरएम कुलदीप आदि शामिल रहे।अभियान के तहत 600 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधा लगाकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में पौधों की नियमित देखभाल, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति आजीवन उत्...