चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में सोमवार को बरहनी विकास खंड के चखनियां ग्राम में ग्रामीण स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चन्दन सिंह ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से मृदा में मौजूद सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा घटती है। मिट्टी कठोर होती है और उसकी जल धारण क्षमता कम हो जाती है। कहा कि जीवांश पदार्थ लगातार घटने से मृदा बंजर बनने लगती है और फसल उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है। अवशेष जलाने से मृदा का स्वास्थ्य बिगड़ रहा ह...