Chandauli News: पत्नी के ननिहाल गए युवक की छत से गिरकर मौत
चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के ननिहाल गया हुआ था। बारिश के दौरान वह छत से नीचे उतरने के लिए चारपाई से उठा, इसी दौरान रात के अंधेरे में पैर फिसलने से नीचे गिर गया था। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव निवासी 37 वर्षीय गुड्डू बिंद शुक्रवार को अपनी पत्नी के ननिहाल चकिया थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव गया हुआ था। रात में भोजन करने के बाद वह छत पर सोया हुआ था। रात में हल्की बारिश के दौरान वह नीचे उतर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। परिवार के लोग उसे चकिया संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.