चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र धर्मशाला खोवा मंडी गली स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप रविवार की शाम चार बजे प्रेमिका के साथ पति को रंगेहाथ पत्नी ने पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी प्रेमिका और पति को जमकर पिटाई कर दी। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही। वही काफी देर तक पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रही। बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आसपास के लोगों के अनुसार पति अपनी प्रेमिका के साथ गेस्ट हाउस में ठहरा था। इसकी भनक लगने पर पत्नी मौके पर पहुंच गई थी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- गेस्ट हाउस में महबूबा की बाहों में था पति, पत्नी ने बिगाड़ दिया सारा खेल, दोनों को पकड़कर तबीयत से कूटा यदि कोई शिकायत मिलत...