चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पढ़ौती गांव में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सांसद छोटेलाल खरवार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन कर समाधान कराने का भरोसा दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में पहुंचकर गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग किया। सांसद ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुन कर के संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने धनकुंवारी लिफ्ट कैनाल का पानी पढ़ौती गांव तक पहुंचाने की मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश किसान सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News नौ साल भी कम पड़े रघुनाथपुर में कृषि फीडर चालू करने ...