Chandauli News: पड़ाव में थार सवारों ने सिपाहियों को पीटा
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। दशहरा और एयर शो के मद्देनजर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर थार सवार मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार देर रात करीब 11.20 बजे डोमरी पानी टंकी के समीप की है, जहां अवधूत भगवान राम समाधि जाने वाले मार्ग पर तेज साउंड में गाना बजाने से मना करने पर युवकों ने दो सिपाहियों को जमकर पीटा। इसमें सिपाही सचिन चतुर्वेदी घायल हो गया। सुजाबाद चौकी क्षेत्र के राजघाट मालवीय पुल के नीचे से डोमरी जाने वाले मार्ग पर पानी टंकी के पास 6 से 7 युवक थार में फुल साउंड में गाना बजा रहे थे। दशहरा और प्रस्तावित एयर शो को देखते हुए रात्रि गश्त पर निकले दो सिपाहियों ने देर रात होने का हवाला देकर साउंड बंद करने को कहा। आरोप है कि इस पर थार सवार युवक गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.