Chandauli News: पटाखा फटने से युवक घायल
चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: धीना। कमालपुर बाजार में बीते रविवार की रात पटाखा फोड़ने के दौरान 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पटाखे की चपेट में आने से उसके पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। कमालपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह का 24 वर्षीय पुत्र विश्वजीत सिंह पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखा तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पैर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी रवाना हो गए, जहां उसका उपचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.