चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को चंद्रा त्रिपाठी भवन स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी तीन सितंबर को चंदौली के शिल्पी एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाने के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी ने कहा कि सदर तहसील स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में हर वर्ष जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनकी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल भी तीन सितंबर बुधवार को पूरे उत्साह से पंडित जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। समारोह के दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें जिले के कई गणमान्य और सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, र...