Chandauli News: नौ कन्याओं की पूजा के साथ भंडारे का आयोजन
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के समापन पर क्षेत्र के आश्रमों और मठों में कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी शक्ति की आराधना की गई। इस दौरान टिमिलपुर के अभेद आश्रम में संत चंद्रशेखर साधु महाराज ने विधि-विधान से नौ कन्याओं का देवी स्वरूप में पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन सनातन परंपरा में नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति और कल्याण की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में चतुर्भुजपुर स्थित डगरिया सरकार के आश्रम में नौ दिवसीय अखंड भजन-कीर्तन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.