Chandauli News: नौसेना के सिपाही की जमानत अर्जी मंजूर
चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: चंदौली। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी की अदालत ने लूट, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी नौसेना के सिपाही की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। हिंगुतपुर थाना धानापुर निवासी आरोपित नन्दकिशोर सिंह को 50-50 हजार रुपए की दो जमानते एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संदीप रघुवंशी ने पक्ष रखा। अधिवक्ता ने बताया बलुआ थाने के पपौरा निवासी ✨वादी राहुल कुमार सोनी ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले निचली अदालत सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी द्वितीय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बीते 14 जुलाई को आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद मामला सत्र न्यायालय पहुंचा था। मामले के सह आरोपी शिवपाल सिंह की पहले ही स्वीकार की जा चुकी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.