चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के नक्सल प्रभावित एवं वनांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ईसीआरपी-2 योजना के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के परिसर में 50 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण चल रहा है। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस दो मंजिला अस्पताल का कार्य अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर इसमें मरीजों को भर्ती कर उनके इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी। वर्तमान में सीएचसी नौगढ़ में 30 बेड की सुविधा उपलब्ध है। नए अस्पताल के शुरू होने के बाद यहां कुल 80 बेड की क्षमता हो जाएगी। इससे गंभीर मरीजों को बेड न मिलने की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी और इलाज के लिए चंदौली के नौगढ़ सहित सीमावर्ती...