चंदौली, अक्टूबर 12 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ कस्बा में रविवार को जय श्रीराम के जयघोष, श्रद्धा और भक्ति का उल्लास बना रहा। प्राचीन काली माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कस्बा बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। नव दिवसीय कथा के आयोजन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। कलश यात्रा प्राचीन काली माता मंदिर से विधि-विधान के साथ शुरू हुई। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए और पूरे मार्ग में जय श्रीराम और माता रानी के जयकारे लगते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा क...