चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ बाजार मे मंगलवार को पागल कुत्ता के काटने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। वही कई पालतू पशुओ को भी काट लिया। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह कुत्ते को लोगों ने वहां से मारकर भगाया। सभी घायलों ने सीएचसी नौढ़ में अपना इलाज कराया। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को दोपहर बाद एक पागल कुत्ता पहुंच गया। इस दौरान बाजार में मौजूद भूआल, शिवानंद, सबिता, आयुष, रीना, महिमा को पागल कुत्ता ने काट लिया। जिससे कुछ समय के लिए बाजार में अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने बाजार से बाहर भगाया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि घुमंतू कुत्तों और बंदरों को पकड़कर बाहर नहीं भेजा जा रहा है। जिससे हमेशा उनके हमले की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और महि...