Chandauli News: नौगढ़ के जंगलों में नहीं थम रहा लकड़ी का अवैध कटान
चंदौली, सितम्बर 27 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ क्षेत्र के जंगलों में हरे पेड़ों की अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही कटान से वन संपदा को भारी क्षति पहुंच रही है, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल से हरे पेड़ों को काटकर वाहनों से ढोया जा रहा है। सब कुछ खुलेआम होने के बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे अवैध कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगल के कई हिस्सों में आरा मशीन चलाकर पेड़ों को काट दिया गया है। कटान के बाद लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। आरोप है कि वन क्षेत्र में नियमित निगरानी और गश्त न होने का फायदा उठाकर लकड़ी माफिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.