चंदौली, सितम्बर 24 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के नोनवट गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य जूली सिंह खरवार के 40 वर्षीय पति रामनरेश की बीते मंगलवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह घर लौटने के लिए ट्रेन में चढ़ रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वे ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के नोनवट गांव निवासी रामनरेश की पत्नी जूली सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य है। घर की माली स्थिति खराब होने के कारण रामनरेशकरीब एक माह पूर्व रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र मजदूरी करने गया था। वह मंगलवार को घर लौटने के लिए गोरेगांव रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में सवार होने लगा। इस दौरान पैर फिसल गया और वे प्लेटफ...