Chandauli News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 28 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अलीनगर पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला समेत तीन पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से असलहा भी बरामद किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनसे रुपये ऐंठते थे। इसके बाद पीड़ितों की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसका खुलासा दोपहर बाद एसपी आकाश पटेल पुलिस लाइन में करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.