Chandauli News: नेशनल हाइवे किनारे रेलिंग तोड़कर बनाया रास्ता
चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोहे की रेलिंग लगाई गयी है ताकि मवेशी और किसी प्रकार के जानवर एवं आवागमन करने वाले लोग सीधे हाईवे पार नहीं कर सकें। लेकिन नौबतपुर बार्डर पर हाइवे और सर्विस रोड के बीच लगी रेलिंग धिकांश स्थानों पर लोगों ने तोड़कर रास्ता बना लिया है। जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इसमें सर्विस रोड किनारे प्रतिष्ठानों के संचालक दुकानों के सामने रेलिंग काट कर हाईवे की तरफ जाने का रास्ता बना दिया गया है। रेलिंग को काटकर रास्ता बनाए जाने से विभिन्न प्रकार के जानवर तथा आसपास के लोग धड़ल्ले से आवाजाही कर रहे हैं। इससे कई बार बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नौबतपुर बार्डर से लेकर सैयदराजा बगही तक लगभग चार किलोमीटर तक हाईवे के दोनों तरफ लगभग दो दर्जन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.