चंदौली, सितम्बर 25 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पुरातन छात्र समागम समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में विद्यालय से निकले पुरातन छात्र उपस्थित रहे। कालेज के पुरातन छात्र एवं मुख्य अतिथि अपर जिला जज हरिद्वार मनिन्द्र मोहन पांडेय एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहर प्रस्तुति की गयी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी पुरातन छात्रों से मिलकर एक समिति बनाने और अध्यक्ष और अन्य पदों का दायित्व लेते हुए अपने विद्यालय के विकास में योगदान करने की अपील की।...