चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद हिन्दू यूवा वाहिनी के स्व.मनीष श्रीवास्तव के स्मृति में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और आर.जे.शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को पदुमनाथपुर पंचायत भवन पर वृहद नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड सदस्य अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से जांच किया गया। शिविर में कुल 85 लोगो ने पंजीयन कराया गया। जिसमे से 18 महिला और पुरुषों को ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया गया।उन्हें वाहन से हॉस्पिटल ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। कार्यक्रम संयोजक अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि पिछले माह 15 सितम्बर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यह कार्यक्रम चल रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 25 ...