चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: चंदौली। नगर के शंकर मोड़ स्थित बस्ती के समीप उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों की टीम ने विभिन्न पात्रों के माध्यम से सरकार की संचालित योजनाओं और विकास कार्यों को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। साथ ही कलाकारों ने संवाद और अभिनय के जरिए लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र अग्रहरि ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम उपयोगी हैं। इससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही उनका लाभ लेने के प्रति भी जागरूकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- Shamli News: भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रचार को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओपी सि...