चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के आलमपुर गांव में नीट परीक्षा में सफल छात्र कृष्ण मोहन का ननिहाल पहुंचने पर स्वागत किया गया। छात्र ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 9000 प्राप्त की है। गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। जौनपुर जिले के अभिलाखपुर निवासी उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस दौरान राकेश यादव, नारायण यादव, नानी संपत्ति देवी, उषा देवी, रंजीत यादव, अभिषेक यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...