Chandauli News: निर्माण के छह माह बाद ही पुलिया क्षतिग्रस्त,रोष
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकास क्षेत्र के बनरसिया गांव में करीब छह महीने पूर्व बनाई गई पुलिया जर्जर हो गई है। पुलिया का डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही निचला हिस्सा भी टूट गया है। इसके चलते पुलिया पर बड़ा होल बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। जिससे अब तक कई लोग यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण महज छह महीने के भीतर ही पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगी। पुलिया का डिवाइडर टूटकर गिर चुका है और नीचे का हिस्सा भी जगह-जगह से टूट गया है। इससे पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि पुलिया से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से में बने बड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.