चंदौली, जुलाई 31 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान चालू वित्तीय वर्ष में प्रांतीय खंड को आवंटित कई महत्वपूर्ण सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों के निर्माण कार्य तय सीमा से काफी पीछे चलने और निर्धारित समयावधि एवं बजट के बावजूद प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को जमकर फटकार लगाई। चेताया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए समय से पूरा किया जाए। अन्यथा कार्रवाई तय की जाएगी।डीएम ने सीएम डैशबोर्ड, आकांक्षात्मक ब्लॉक एवं जिले की स्थिति, विभिन्न विभागों की वन पेजर रिपोर्ट, अनुशासनात्मक मामलों, आईजीआरएस ...