Chandauli News: निर्माण कार्यस्थल से चोरी हुई सरिया के साथ आरोपी धराया
चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के समीप बीते गुरुवार की रात पुलिस ने पिकअप वाहन पर लदे चोरी की सरिया एवं अन्य लोहे का सामान बरामद किया। इस दौरान मौके से एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बबुरी भटपुरवा गांव निवासी आद्या प्रसाद पांडेय ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया कि गणपति इन्फ्राटेक,कटेसर स्थित निर्माणाधीन साइट से पिछले एक माह से चोरों द्वारा लोहे की रिंग, सरिया व अन्य लोहे का सामान चोरी किया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये है। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन करने में जुटी थी। इसी दौरान बीते गुरुवार की रात सूचना मिलने पर पुलिस ने कटेसर गांव के समीप छापेमारी कर पिकअप वाहन पर लदे चोरी की सरिया आदि बरामद कर लिया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.