Chandauli News: निर्भयदास हनुमान मंदिर का 1.84 करोड़ से होगा कायाकल्प
चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के वार्ड नंबर 7 सिविल लाइन पश्चिमी स्थित प्राचीन निर्भयदास हनुमान मंदिर के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। वंदन योजना के तहत शासन से स्वीकृत 1 करोड़ 84 लाख 65 हजार रुपये की लागत से मंदिर परिसर का नव निर्माण एवं विकास कराया जाएगा। शनिवार को विधायक कैलाश आचार्य, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य निर्माण की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। मंदिर का विकास होने से चकिया नगर पंचायत का विकास होगा। उन्होंने बताया वंदन योजना के तहत स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में वेटिंग हॉल, पाथवे, बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.