चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड धानापुर के निदिलपुर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रही है। शासन की ओर से गांव में सफाई के लिए नियुक्त सफाई कर्मी रामप्रकाश के स्थान पर दूसरा व्यक्ति काम कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। इससे विभागीय निगरानी व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित सफाई कर्मचारी खुद गांव में नहीं आता है, बल्कि उसके बदले में दूसरा व्यक्ति सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता है। गांव की जो गलियां वास्तव में गंदी हैं और जहां नालियां जाम हैं, वहां सफाई नहीं की जाती। इसके उलट साफ-सुथरी गलियों में झाड़ू लगाते हुए फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया या विभागीय...