चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद कस्बा के टिमिलिपुर में बीते कई दिनों से सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसे लेकर ग्रामीणों की ओर से शिकायत किया गया था। डीपीआरओ ने सलेमपुर में तैनात सफाई कर्मी की नवीन तैनात टिमिलपुर में किया था। लेकिन सफाई कर्मी द्वारा डीपीआरओ के आदेश को ठेगा दिखाते हुए नियुक्त आदेश लेने से इंकार कर दिया गया। जिसे लेकर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने निलंबन की संसुस्ति के लिये डीपीआरओ को पत्र भेजा है। विभागीय कार्रवाइ्र से खलबली मची हुई है। टिमिलपुर में मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत देवस्थल का सुंदरीकरण कराया गया है। जहां विभिन्न देवी देवता के मंदिर और कंपोजिट विद्यालय और प्राचीन शिव सरोवर है। बीते दो माह से अधिक समय से सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं होने से सावन मा...