चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र नियामताबाद में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 33 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधायक रमेश जायसवाल ने सभी दंपत्तियों को प्रमाण पत्र देकर वर बधु को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नियामताबाद विकासखंड और पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र से कुल चार जोड़ो का मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत चयनित किया गया था। जिसमें 33 जोड़े शामिल हुए। एक जोड़ा परिवार में किसी के निधन होने के कारण शामिल नहीं हो सका। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शहनाई की मंगल धुन पर हिन्दू रिति रिवाज से विवाह समारोह को सम्पन्न किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरका...