चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: इलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में शनिवार को चुनावी साक्षरता क्लब के तहत निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को चुनाव प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी देकर जागरूक करना रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा संजना ने प्रथम तथा कक्षा 11 के छात्र आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौ के छात्र संजय ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान दीवाली पर्व के अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और आकर्षक रंगोल...