Chandauli News: निदिलपुर में सड़क मरम्मत न होने पर किया प्रदर्शन
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: धानापुर। विकास खंड के निदिलपुर गांव में वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। अरुण यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तीन माह के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे चंदा जुटाकर खुद सड़क बनवाएंगे। बताया कि बारिश में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। अरुण यादव ने कहा कि वर्षों से मांग के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आधे अधूरे कार्य और जल जमाव के विरोध में टायर जलाकर सड़क पर उतरे खनका के लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.