Chandauli News: निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव में रविवार को निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में वैद्य रंजीत कुमार ने 12 बच्चों सहित 149 मरीजों को आयुर्वेदिक व फकीरी दवा दी। प्रमुख वैद्य बैकुंठनाथ पांडेय ने भी दवा संबंधी सुझाव दिए। राजीव कुमार सिंह रानू ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से औषधि सेवन की विधि, परहेज और नशे से दूर रहने की जानकारी दी। संस्था की ओर से ठहरने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रही। यूपी के अलावा बिहार, झारखंड, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और भूटान तक से मरीज पहुंचे। कार्यक्रम में प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, गोपाल पांडेय, ऋषव सिंह सहित सर्वेश्वरी सैनिकों का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Raebareli News: औघड़ आश्रम में दी गई पथरी की दवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.