चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर क्षेत्र के पुरैनी गांव में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में पुरैनी के पास रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया को खोलने पर किसानों ने खुशी जताई। कहा कि इससे जलनिकासी के लिए काफी राहत मिलेगी।

बैठक का सम्मान वहीं बैठक में पुलिया खोलवाने के लिए प्रयासरत रहे किसान न्याय मोर्चा के संयोजक एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पुरैनी, भुजहुआ, हथेरवा, परोरवा समेत करीब 20 गांवों के पानी की निकासी रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से होती है। रेलवे विस्तार कार्य के दौरान पुलिया बंद किए जाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका थी।

डीएम से वार्ता इस मामले में पुरैनी गांव के शशिकांत चौहान के प्रयास से...