चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एवती नाला की सफाई न होने से दर्जनों किसानों का खेत जलमग्न हो गया। खेत जलमग्न होने पर फसल खराब होने से चिंतित किसानों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग किया कि एवती नाला की साफ सफाई कराया जाए। ताकि किसानों की डूबी फसल एवं घरों में घुस रहे पानी की समस्या से निजात मिल सके। चेताया मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धानापुर विकासखंड के एवती गांव में गंदा नाला जाम होने से पानी निकासी नहीं हो रही है। इस दौरान करजरा, रामरूपदासपुर सहित आसपास के गांवों का पानी निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: सरकारी नाले पर अतिक्रमण से रघुनाथपुर में जल जमाव, स्वास्थ्य केंद्र व सड़कों पर पानी भरा जिससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राम...