Chandauli News: नाला सफाई एवं पाइप मरम्मत ने होने पर धरना देकर जताया रोष
चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर सूजाबाद वार्ड में जाम नाले की सफाई और जल निगम की क्षतिग्रस्त भूमिगत पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी होने पर विभागीय कर्मचारियों ने नाले की सफाई कराई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग वाराणसी और चंदौली जिले का बॉर्डर है। एक तरफ वाराणसी नगर निगम का सूजाबाद वार्ड है तो दूसरी तरफ ग्राम पंचायत मढिया। वर्षों पूर्व पीडब्ल्यूडी ने सड़क के दोनों तरफ तीन से चार फीट गहरे नाले बनवाए थे। लंबे समय से सफाई न होने और पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवर व पानी सड़क पर जमा हो रहा था, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी।इस दौरान समाजसेवी पंकज यादव के नेतृत्व में लोग स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.