Chandauli News: नारियल लदा मालवाहक आटो पलटने से मचा हड़कंप
चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे जीटीआर ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह 11 बजे नारियल लदा भालवाहक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अफरा तफरी मच गई। वही आवागमन बाधित हो गया। हालांकि चालक कूदकर भाग निकला। इससे जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ। पुलिस आटो हटवाकर आवागमन सुचारू कराई। नारियल लदा मालवाहक आटो चंदौली की ओर पीडीडीयू नगर आ रहा था। वह जैसे ही रेलवे जीटीआर ब्रिज के ढलान पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान गुजर रहे वाहन अचानक वाहन रोक लिए। घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। इससे जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस कर्मियों के आटो हटाने पर जाम छूटने पर लोगों ने राहत की सांस ली।आरोप है कि जिले में ओवरलोड वाहनों का संचालन थमने का नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.