चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल बार और डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरूवार को सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह एडीएम न्यायिक रतनलाल वर्मा वर्मा से मुलाकात किया। इस दौरान सकलडीहा तहसील में नायब तहसीलदार की नियुक्ति सहित शासन की योजनाओं के तहत राजस्व वादों का निस्तारण को लेकर चर्चा किया। लम्बे समय से जमे लेखपाल और कानूनगों का सर्किट हटाये जाने की मांग किया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश पर सकलडीहा डेमोक्रेटिक का बार का प्रतिनिधि मंडल चंदौली सिविल बार डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में एडीएम न्यायिक रतनलाल वर्मा से मुलाकात किया।। इस दौरान सकलडीहा तहसील में चार नायब तहसीलदार के जगह मात्र एक नायब तहसीलदार होने पर समस्याओं के ...