Chandauli News: नहर में बाइक और ईंट-पत्थर से भरा बोरा मिलने से फैली सनसनी
चंदौली, अगस्त 9 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बोखरी गांव के पास रविवार की सुबह नहर में एक बाइक और उसके साथ बंधा बोरा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने नहर में बाइक और बोरा तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक और बोरा बाहर निकलवाया। जब बोरा खोला गया तो उसमें ईंट-पत्थर भरे मिले। संभावना जताई जा रही है कि बाइक को नहर में डुबाने के लिए ही बोरे में ईंट-पत्थर भरा गया था। बरामद हीरो स्प्लेंडर बाइक पर कोई नंबर नहीं लिखा था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चेचिस नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक चोरी की है या किसी अन्य उद्देश्य से नहर में डुबाई गई है, इसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.