Chandauli News: नहर में पानी नहीं छोड़े जाने पर किया विरोध प्रदर्शन
चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डिघवट गांव के किसानों ने रविवार को नहर में पानी न आने से नाराज होकर प्रदर्शन किया और धरना देकर प्रशासन को चेतावनी दी। किसानों का कहना है कि नारायणपुर नहर से फेसुड़ा, डिघवट, नदरा, पौनी और हरिचरण तक नहर की सफाई केवल कागजों में दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई नहीं होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे सिंचाई कार्य बाधित है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि नहर की सफाई के नाम पर हर वर्ष धनराशि निकाल ली जाती है, लेकिन वास्तविक सफाई नहीं कराई जाती। इसके कारण नहर में पानी का प्रवाह बाधित रहता है और किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- सूखी नहर में किसानों ने किया सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन ग्रामीणों ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.