Chandauli News: नहर के मूल सेक्शन को संकरा करने का आरोप
चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बिना नियामताबाद माइनर के मूल सेक्शन को बाधित और संकरा कर निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगा है। इससे नहर की सफाई-रखरखाव के साथ ही किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने में परेशानी की आशंका जताई जा रही है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रितेश दुबे ने बताया कि इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को तीन बार पत्राचार कर अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि नहर का सेक्शन संकरा होने से भविष्य में सफाई कार्य में संकट आएगा और आगे दो किलोमीटर तक सिंचाई के लिए पानी का प्रवाह कम हो जाएगा। इसके बावजूद मानकों की अनदेखी कर रात के समय निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के किसान अरुण स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.