Chandauli News: नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों परे की चर्चा
चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: सैयदराजा। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. रवि प्रकाश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि एक बार नशे की लत लग गई तो उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। नशे के कारण केवल व्यक्ति का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का अहित होता है और नशीले पदार्थों के सेवन से कई गंभीर बीमारियां होती हैं। संचालन डॉ. अमित कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार सोनकर ने किया। इस अवसर पर डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, डॉ. रितेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. संकट मोचन झा, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.