चंदौली, जुलाई 31 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवादसकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विस्थापित महाविद्यालय में नशा के दुष्प्रभाव संगोष्ठी आयोजित राष्ट्री...